छात्रवृत्ति घोटाले विरूद्ध संत समाज के चक्का जाम को भाजपा देगी समर्थन: शर्मा

punjabkesari.in Monday, Oct 05, 2020 - 09:56 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में हुए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति घोटाले के खिलाफ संत समाज के धार्मिक और सामाजिक संगठनों के 10 अक्तूबर को प्रदेश में चक्का जाम को अपना पूरा समर्थन देगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने आज यहां जारी एक वक्तव्य में यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत और अधिकारियों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में 63.91 करोड़ रूपये का कथित तौर पर घोटाला करने का आरोप लगाया। 

कांग्रेस पर निशाना साधे हुए उन्होंने कहा कि यह पार्टी हमेशा से दलित समाज को अपने वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती रही है और कांग्रेस नेता खुद को दलितों का मसीहा बताकर उनका शोषण करते रहे हैं। इसका एक नहीं बल्कि कई उदाहरण हैं जिसमें गत धर्मसोत और उसके विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया 63.91 करोड़ रूपए का पोस्ट मैट्रिक घोटाला प्रमुख है। इस सम्बंध में भाजपा धर्मसोत को बर्खास्त कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की कई बार मांग कर चुकी है लेकिन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने उसे क्लीनचिट दे दी जिससे साफ जाहिर होता है कि मुख्यमंत्री स्वयं कथित तौर पर घोटालेबाजों से मिले हुए हैं और उनकी शह पर ही ये सब गोरखधंधे और घोटाले किए जा रहे हैं। 

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार को अगर घोटालों की सरकार कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा। उन्होंने संत समाज के सभी धार्मिक और सामाजिक संगठनों को आश्वासन दिया कि पंजाब भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता उनके इस संघर्ष में उनके साथ हैं और दलित संगठनों द्वारा जो भी जिम्मेवारियां लगाई जाएगी उसे वे इंसाफ मिलने तक पूरी तरह से निभाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News