AAP सरकार के 6 महीने के रिपोर्ट कार्ड पर BJP ने उठाए सवाल

punjabkesari.in Friday, Sep 16, 2022 - 03:15 PM (IST)

पंजाब डेस्कः भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के आज 6 महीने पूरे हो गए है। इसके चलते चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने प्रैस कांफ्रैंस करते हुए आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उनका कहना है कि शेखचिल्ली सरकार के आज 6 महीने पूरे हो गए है। 

आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने के लिए बड़े-बड़े वायदे किए थे लेकिन 6 महीनों में ही पंजाबियों के सपने चकनाचूर हो गए। पार्टी का कहना था कि सत्ता में आते ही नशा राज्य से खत्म कर देंगे लेकिन अब भी बड़े स्तर पर बिक रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की बुरी हालत हो गई है और पार्टी अपने असल मुद्दों से भटक गई है।   


 

Content Writer

Vatika