भाजपा के कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे किसानों चले ईंट- पत्थर, गर्माया माहौल

punjabkesari.in Thursday, Apr 18, 2024 - 01:17 PM (IST)

अमृतसर : अमृतसर में भाजपा के कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे किसानों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा ईंट-पत्थर फेंके जाने का मामला सामने आया है। इस दौरान आधा दर्जन के करीब किसान घायल हो गए। किसानों ने आरोप लगाए हैं कि इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस संबंध में किसान आज विरोध करते हुए एस.एस.पी. रूरल दफ्तर का घेराव करने जा रहे हैं।  

आपको बता दें कि अमृतसर के भिट्टेवाड गांव में भाजपा नेता मुखविंदर सिंह द्वारा एक कार्यक्रम रखा गया था। इसके बाद किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के कार्यक्रता इसका विरोध करने पहुंचे और उनकी मुख्तार सिंह, अनुप सिंह व तजिंदर सिंह के साथ बहस हो गई। इसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों पर ईंट-पत्थर फेंके गए। किसानों ने आरोप लगाए हैं कि पुलिस द्वारा इस दौरान कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते किसान आज एस.एस.पी. रूरल दफ्तर का घेराव करेंगे। उनका कहना है कि जब तक इस मामले की कार्रवाई नहीं होती उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।  

 अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News