अनिल जोशी के निष्कासन पर भाजपा उपाध्यक्ष आर.डी. शर्मा का बड़ा बयान आया सामने
punjabkesari.in Sunday, Jul 11, 2021 - 02:37 PM (IST)
लुधियाना (गुप्ता): पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी को भाजपा से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किए जाने के बाद उनके समर्थक लुधियाना भाजपा के उपाध्यक्ष आर डी शर्मा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पार्टी से अनिल जोशी के निष्कासन पर पुनर्विचार किए जाने की मांग की है। आर.डी. शर्मा ने कहा अनिल जोशी ने पार्टी के विरुद्ध कोई कार्य नहीं किया है।
जोशी ने केवल किसानी के मुद्दे को लेकर पार्टी की लीडरशिप की नाकामी को पेश किया है। परंतु प्रदेश भाजपा में बैठे कुछ लोगों ने रंजिशन योजना बनाकर उन्हें पार्टी से बाहर निकाल दिया। ऐसे लोगों को यह याद रखना चाहिए कि अनिल जोशी जैसे कार्यकर्ता को बनाने में पार्टियों को वर्षों लग जाते हैं। ऐसे मेहनती कार्यकर्ता जिनके पीछे हजारों लोग हैं को चुनावों के वक्त पार्टी से बाहर किया जाना एक आत्मघाती फैसला है जिसे वापस लिया जाना चाहिए। इस दौरान पत्रकार सम्मेलन में राजेश वर्मा मिंटू सिमर चंडोक रमेश खन्ना व सुनील मेहता भी उपस्थित थे।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here