DC Office के बाहर BJP वर्करों के धरने में पहुंचा निहंग सिंह, स्थिति बनी तनावपूर्ण
punjabkesari.in Friday, Jan 07, 2022 - 02:04 PM (IST)

लुधियाना(गुप्ता): फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलाधीश कार्यालय के बाहर दिए जा रहे धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम में आज उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई जब एक निहंग सिंह द्वारा धरने में आकर भाजपा विरोधी नारेबाजी की जाने लगी। इस पर भाजपाई गुस्से में आ गए और इससे पहले की नौबत हाथापाई की आ जाती वहां पहले से ही मुस्तैद खड़ी पुलिस द्वारा उस निहंग सिंह को काबू करके धरना स्थल से ले जाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस विरोधी नारेबाजी भी की।
जिला भाजपा अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंघल की अध्यक्षता में हो रहे इस धरना प्रदर्शन में विशेष रूप से पहुंचे पंजाब भाजपा के महासचिव जीवन गुप्ता ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार के गुंडे जानबूझकर भाजपा के कार्यक्रमों में गुंडागर्दी कर रहे हैं। इनका एक मात्र उद्देश्य पंजाब के शांत माहौल को खराब करना है। परंतु भाजपा के कार्यकर्ता पंजाब सरकार की इन चालों को कामयाब नहीं होने देंगे। इस अवसर पर बातचीत करते हुए पुष्पेंद्र सिंघल ने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा को खतरे में डालकर खूनी साजिश रची है, उससे प्रदेश की जनता ही नहीं पूरे देश की जनता में रोष की लहर पाई जा रही है। पंजाब में विकास करने में पूरी तरह से विफल रहे कांग्रेसी प्रदेश की सत्ता में काबिज होने जा रही भाजपा को अपनी चालों के माध्यम से रोकना चाहते हैं। परंतु भारतीय जनता पार्टी के विजय रथ को कोई रोक नहीं पाएगा।
धरना प्रदर्शन में पंजाब भाजपा के कोषाध्यक्ष गुरुदेव शर्मा देवी, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सरपाल, जिला अध्यक्ष हरकेश मित्तल, भाजपा लुधियाना के सुनील मोदगिल, राजेश्वरी गुसाईं हर्षित शर्मा, मनीष चोपड़ा लक्की, विककी सहोता, मंडल अध्यक्ष संजीव शेरू सचदेवा, अंकित बत्रा, आशीष गुप्ता, राजेश गुप्ता, मुकेश, गौतम, अमित गोयल, राजीव जैन, पंकज गोयल, राकेश गुप्ता, हरबंस लाल फेंटा, नीरज वर्मा, सुमित टंडन, बिट्टू भाटिया, परमेंद्र काका बॉबी जिंदल, डॉ. सतीश, महेश दत्त शर्मा, राम गुप्ता कांत इंदु शर्मा, अश्वनी बहल, नवल जैन, कैलाश चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ganga dussehra: घर पर इस विधि से करें स्नान, मिलेगा गंगा में डुबकी लगाने का लाभ

Mahesh Navami: महेश नवमी पर शिव जी होंगे प्रसन्न, आज हर इच्छा होगी पूरी

कर्नाटक कैबिनेट आवंटन: सिद्धारमैया कैबिनेट में मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा, जानें किसे क्या मिला?

June 2023 Monthly rashifal Libra: जानें, तुला राशि वालों के लिए जून महीने का हाल