अहम ख़बर: पंजाब के इस जिले में ''ब्लैक फंगस'' के 4 नए मामले आए सामने, 2 मरीजों की मौत

punjabkesari.in Saturday, Jun 05, 2021 - 10:54 AM (IST)

फतेहगढ़ साहिब(जगदेव): जिला फतेहगढ़ साहिब में जहां कोरोना केस लगातार सामने आ रहे हैं, वहीं ब्लैक फंगस ने भी लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस कारण देश भर में बहुत से लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में भी ब्लैक फंगस के केस सामने आ रहे हैं। यहां 4 लोगों को ब्लैक फंगस होने की पुष्टि की गई। इनमें से 2 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 2 मरीजों का इलाज चल रहा है।

सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र सिंह ने बताया कि जिला फतेहगढ़ साहिब में ब्लैक फंगस के साथ मंडी गोबिंदगढ़ की 54 वर्षीय महिला की डी.एम.सी. लुधियाना में मौत हो गई। ऐसे ही अमलोह के एक 52 वर्षीय व्यक्ति की पी.जी.आई. चंडीगढ़ में उपचाराधीन मौत हो गई। उन्होंने बताया कि 2 मरीजों का ब्लैक फंगस का इलाज चल रहा है।

इन मरीजों में खमाणों का 55 वर्षीय व्यक्ति मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती है, जबकि दूसरा व्यक्ति पी.जी.आई. में उपचाराधीन है। जिक्रयोग्य है कि ब्लैक फंगस के जो केस जिला फतेहगढ़ साहिब में सामने आए हैं, सभी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव थे। सिविल सर्जन ने लोगों से अपील की है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताए लक्षणों से यदि किसी को कोई लक्षण हो तो वह तुरंत उसकी जांच करवाए।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal