ब्लैकमेलिंग और किडनैपिंग करने वाले गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 को दबोचा
punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 06:41 PM (IST)
फाजिल्का/अबोहर (सुखविंदर): ब्लैकमेलिंग और किडनैपिंग के मामलों में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। अबोहर के एसपी आशवंत सिंह ने बताया कि थाना बहाववाला पुलिस ने फिरौती मांगने व किडनैपिंग करने के मामले में 3 महिला व 3 पुरुषों को काबू किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मनदीप सिंह उर्फ मन्नु पुत्र जसवंत सिंह वासी वार्ड नं. 21, पटेल नगर मलोट, जसवंत कुमार पुत्र चिमन लाल वासी गुरु नानक नगर मलोट, जपिंद्रजीत सिंह पुत्र नाजर सिंह वासी दिओनखेड़ा, वीरपाल कौर पत्नी स्व. जंगीर सिंह वासी सकेराखेड़ा जलालाबाद हालााबाद पटेल नगर मलोट, सीमा रानी पत्नी मनदीप सिंह वासी पटेल नगर मलोट, संतोष रानी पत्नी अशोक कुमार वासी तपाखेड़ा मलोट के रूप में हुई है।
थाना बहाववाला के प्रभारी रविंद्र शर्मा, चौकी सीतो के प्रभारी लखविंद्र सिंह लक्खा ने आरोपियों को न्यायाधीश मैडम आरजू गिल की अदालत में पेश किया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया। एसपी अशवंत सिंह ने बताया कि आरोपियों से बारीकी से पूछताछ की जाएगी कि अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने राकेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश वासी ढाणी सीतोगुन्नो के बयानों पर मुकदमा नं. 49, 02.04.2026, धारा 140 (2), 140(3), 308(5), 308(6), 351, 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

