Breaking: पंजाब में Railway Track के पास Blast, मची भगदड़

punjabkesari.in Thursday, Feb 29, 2024 - 12:37 PM (IST)

 टांडा उड़मुड़(वरिंदर पंडित):  पंजाब से अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है।  दरअसल, जिला टांडा उड़मुड़ के गांव खुड़ा के रेलवे फाटक नजदीक धमाका हुआ है। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया जा रहा है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। 

यह भी पढ़ेंः Rain Alert: पंजाब के मौसम को लेकर Latest Update, जारी हुई चेतावनी

जानकारी के अनुसार जालंधर पठानकोट रेल मार्ग पर गांव पल्ला चका 71 नंबर फाटक नजदीक सुबह करीब 11.30 बजे धमाका होने की सूचना मिली है। इस हादसे में गेट मैन सोनू घायल हो गया। बताया जा रहा है कि उक्त धमाका वहां पड़ी पोटाश के कारण हुआ है, फिलहाल पुलिस द्वारा जांच जारी है। पता चला है कि उक्त हादसे के कारण रेलवे की तरफ से जालंधर-पठानकोट रेल मार्ग पर आवाजाही रोक दी गई है। 

 

 

Content Writer

Vatika