जालंधर के GTB नगर में Blast, मची अफरा-तफरी(देखें तस्वीरें)

punjabkesari.in Thursday, Jan 07, 2021 - 12:59 PM (IST)

जालंधर(मृदुल): यहां के गुरु तेग बहादुर नगर में गुरुवार सुबह  ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा गैस सिलेंडर के फटने से हुआ, जिसके बाद तुरंत फायर बिग्रेड को सूचित किया गया। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ।

 PunjabKesari

जानकारी के अनुसार माता गुजरी पार्क स्थित एक कोठी नंबर 223 में सुबह करीब 6 बजे गैस सिलेंडर फट गया, जिस कारण फर्श बुरी तरह से टूट गया। कोठी मालिक विजय कुमार ने बताया कि  रसोई में से धुआं निकलता देखकर वह तुरंत अपनी छत से पड़ोसी की छत पर आ गए और इतने में घर में आग भड़क उठी। कुछ देर बाद गैस सिलेंडर में धमाका हो गया। फायर बिग्रेड की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंच सकीं, जिस कारण आग लगने से उनके घर का काफ़ी नुक्सान हुआ है। 

PunjabKesari

वहीं मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम को बिजली के कनेक्शन होने के कारण परेशानी हुई, जिस कारण आग बुझाने के लिए करीब आधा घंटा इंतजार करना पड़ा। फिलहाल गैस सिलेंडर फटने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News