जालंधर के इस इलाके में बड़ा धमाका, 1 की मौत, कई घायल

punjabkesari.in Wednesday, Apr 14, 2021 - 02:46 PM (IST)

जालंधरः  शहर के काजी मंडी में सिलैंडर फटने से अफरा अफरा-तफरी मच गई। 

दरअसल, यहां एक सोडा बेचने वाली वैन में सिलैंडर पड़ा था, जो अचानक फट गया। इस हादसे में वैन चालक के चिथड़े उड़ गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहन ठाकुर के तौर पर हुई है। इसी के साथ कई गंभीर घायल हुए है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। इस बारे में एसएचओ ने बताया कि यहां जूस की रेहड़ी लगाने वालों के पास सिलेंडर देने एक व्यक्ति आया था। इस दौरान अचानक सिलेंडर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। पूरी घटना में 3 लोगों के गंभीर जख्मी होने की सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस की तरफ से मामले की जांच जारी है।
 

Content Writer

Vatika