श्री आनंदपुर साहिब के टेंट सिटी में धमाका, लगी भीषण आग

punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2026 - 04:16 PM (IST)

श्री आनंदपुर साहिब: श्री आनंदपुर साहिब से बड़ी खबर सामने आई है। यहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाई गई टेंट सिटी में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वहां लगे एसी के कंप्रेसर धमाके के साथ फट गए, जिससे आग ने और भी विकराल रूप धारण कर लिया।

जानकारी के अनुसार, यह टेंट सिटी मुख्य रूप से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए बनाई गई थी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड की टीम करीब एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंची।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि आग से टेंट सिटी को काफी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News