पंजाबी सिंगर पर रेप केस कराने वाली ब्लॉगर ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो जारी कर किए अहम खुलासे

punjabkesari.in Sunday, Oct 04, 2026 - 08:01 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाबी सिंगर गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी पर रेप का केस दर्ज कराने वाली लेडी ब्लॉगर खुद सामने आई है। ब्लागर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर उसके खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों और वायरल वीडियो को लेकर सफाई दी है। ब्लॉगर ने दावा किया कि सोशल मीडिया पर उसे ब्लैकमेलर बताया जा रहा है और 20 लाख रुपए लेने और पांच रेप केस दर्ज कराने जैसी बातें फैलाई जा रही हैं, जोकि बिल्कुल गलत हैं। उसने कहा कि उसके खिलाफ इन आरोपों का कोई सबूत नहीं है। उसने अपने खिलाफ लगाए गए पांच शादियां करने और पांच करोड़ रुपए लेने के आरोपों को भी खारिज किया।  
 
ब्लॉगर का कहना है कि पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर उसके बारे में कई तरह के वीडियो और दावे वायरल हो रहे हैं, जिनमें सच्चाई बहुत कम है। उसने कहा कि उसके साथ जो हुआ, उसमें उसकी मर्जी नहीं थी। ब्लॉगर ने सिंगर गुरी रेप का केस दर्ज करवाने के साथ साथ कई लड़कियों को ब्लैकमेल करने का आरोप भी लगाया।  

बता दें कि पंजाबी सिंगर गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी चहल के खिलाफ मोहाली के सोहाना थाने में 1 मई 2026 को उक्त महिला ने रेप का केस दर्ज करवाया था। महिला ने आरोप लगाए थे कि 27 दिसंबर 2025 को गुरी चहल ने उसके साथ जबरदस्ती की और कथित तौर पर उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया जिसके बाद मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी और यह मामला फिलहाल मोहाली कोर्ट में विचाराधीन है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News