जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में हुई खूनी झड़प, वारदात कैमरे में कैद

punjabkesari.in Monday, Nov 23, 2020 - 06:54 PM (IST)

पठानकोट (धरमिंदर ठाकुर): पठानकोट की योद्दामल कालोनी में जमीनी विवाद के चलते दो गुटों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। इस संबंधी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरु कर दी है।



इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि विवादित जमीन का केस अदालत में चल रहा है। इसके बावजूद इसके रंजिशन एक गुट द्वारा दूसरे के घर में दाखिल होकर हमला किया गया। यह सारी वारदात घर के बाहर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई।



मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हमले के दौरान तरुण पुरी और राजीव पुरी जख्मी हो गए हैं, जिनको इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है। इसके अलावा पुलिस द्वारा एक महिला सहित सात व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया गया है।



वहीं सिविल अस्पताल की डॉक्टर साक्षी ने बताया कि उनके पास झगड़े में जख्मी हुए दो व्यक्ति इलाज के लिए आए थे, जिनकी हालत को देखते हुए फर्स्ट एड देने के बाद अमृतसर रैफर कर दिया गया। बता दें कि पुलिस द्वारा सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Mohit