Punjab: सरेआम गुंडागर्दी गर्दी का नाच, जमकर चलें घरों पर ईंट-पत्थर व हथियार

punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2024 - 06:58 PM (IST)

लुधियाना : महानगर में सरेआम गुंडागर्दी होने का मामला सामने आया है। घटना न्यू ग्रीन सिटी की है जहां 2 पक्षों की आपस में खूनी झड़प हो गई। इस दौरान जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। घरों पर पर ईंट- पत्थरों से हमला किया गया है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए भी नजर आए।  

यह भी पढ़ें :  Ludhiana : सैर करने निकले व्यक्ति के साथ घटा दर्दनाक हादसा, कटी दोनों टांगे

सीसीटीवी में कैद हुई घटना में साफ दिखाई दे रहा है। बदमाश पर ईंट पत्थरों से हमला किया और गेट पर भी तेजधार हथियार से वार किया गया। उक्त घटना में पहले पक्ष ने बताया कि उनके घर पर हमला करने वाले नशे का कारोबार करते हैं, जिस कारण उनकी किसी से नहीं बनती। उन्होंने बाहर से गुंडे बुलाकर उनके घर पर हमला करवाया है। इस दौरान बताया कि उसे वह उसके परिवार की जान को खतरा है। पुलिस जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। 

यह भी पढ़ें : Kisan Andolan: इस तारीख को रोकी जाएंगी Trains, जानें कहां और क्यों...

वहीं दसूरे पक्ष का कहना कि उक्त पक्ष के लगाए आरोप गलत है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी व उनके लड़के आपस में संबंध था। जिस कारण वह लड़की के भाई को आते जाते रास्ते में ताना मारते थे। उस समय हद ही हो गई जब उनके बेटे ने कुछ गुंडे बुलाकर उन पर  जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान नोट कर लिए हैं और आगे की जांच शुरू कर दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

News Editor

Kamini