Punjab: 2 सरपंचों के बीच मामूली कहासुनी के बाद खूनी झड़प, पूरा मामला CCTV कैमरे में कैद

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 11:10 AM (IST)

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): जिले के गांव में 2 सरपचोंल में खूनी झड़प का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, गुरदासपुर के थाना भैणी मियां खां के अधीन आने वाले गांव राजूबेलां में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब एक महिला को लेकर हुआ मामूली विवाद 2 गुटों के बीच हिंसक झड़प में बदल गया। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान सरपंच पक्ष पुलिस के पहुंचने पर मौके पर आ गया, जबकि दूसरी ओर सरपंच के राजनीतिक विरोधी गुट के साथ कहासुनी बढ़ गई।

देखते ही देखते यह मामूली तकरार खूनी झड़प में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों की कुछ महिलाएं और पुरुष घायल हो गए। घायलों का इलाज सिविल अस्पताल गुरदासपुर में चल रहा है। दोनों गुट एक-दूसरे पर हमले के आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा घायलों का हालचाल जानने सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News