बारिश का पानी निकालने को लेकर हुआ खूनी विवाद, चली गोलियां

punjabkesari.in Saturday, Jul 22, 2023 - 06:29 PM (IST)

फिरोजपुर : पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण गांवों में तरह-तरह के विवाद पैदा होने शुरू हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, फिरोजपुर के भाला फराए मल्ल के खेतों से बारिश का पानी निकालने को लेकर विवाद हो गया और इसी विवाद में विपक्षी पक्ष ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से किसान जसवंत सिंह की मौत हो गई, जबकि परिवार के 3 सदस्य जिनमें एक युवक जशमनप्रीत सिंह, कश्मीर सिंह और एक महिला घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर में भर्ती कराया गया है।

इस घटना को लेकर पुलिस द्वारा घायलों का बयान दर्ज किया जा रहा है और हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। मृतक के बेटे जसवंत सिंह ने बताया कि जब उनके पिता अपने खेतों में काम कर रहे थे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उनका विरोध किया और उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया और  कहा कि आप एक बार अपने खेतों से पानी निकाल लें, बाकी सब बाद में देखा जाएगा।

मृतक के बेटे ने बताया कि दूसरे हमलावर पक्ष ने खेत में काम कर रहे उसके पिता पर हमला कर दिया और फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली सीधे उसके पिता को लगी, जिससे उनकी मौत हो गई और महिला समेत परिवार के 3 सदस्य बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर में रखवा दिया है। जानकारी के अनुसर इस दौरान दूसरे पक्ष ने 12 बोर की बंदूक से फायरिंग की है। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini