राजपुरा: बाल ग्राम से भागी लड़कियों का खुलासा, स्टाफ द्वारा दिखाई जाती है ब्लू फिल्में

punjabkesari.in Friday, Sep 14, 2018 - 05:45 PM (IST)

पटियालाः राजपुरा के एस.ओ.एस. बाल ग्राम में लड़कियों के साथ यौन-शोषण का मामला सामने आया है। बाल ग्राम से भागने वाली दो लडि़कयों ने वीरवार को मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के मुताबिक लड़कियों ने कहा कि उनके साथ बाल ग्राम में यौन-शोषण किया जाता है व ब्लू फिल्में दिखाई जाती है। स्टाफ उन्हें गलत काम कराने के लिए बाहर भी लेकर जाता है।

बता दें कि बुधवार को बाल ग्राम से पांच बच्चे भाग गए थे और वे शाम को नीलपुरा में अपने रिशतेदारों के घर मिले थे। जानकारी मिलने पर जब मीडिया वहां पहुंचा तो लड़कियों ने बताया कि अनाथ बच्चों के लिए बनाए इस बाल ग्राम में लड़के भी रहते हैं। इनमें कई युवक यहां रहने वाली लड़कियों से छेड़छाड़ करते हैं। इसकी शिकायत कई बार की गई लेकिन मैनेजमेंट कोई एक्शन लेने के बजाय उल्टा पीड़ित लड़कियों को ही दूसरे घर में जेल की तरह बंदकर रख देता है। इस कारण वे बाल ग्राम से भागने के लिए मजबूर हो गई।

लड़कियों ने आरोप लगाया कि बाल ग्राम को संभालने वाली महिला स्टाफ ही यहां रहने वाली लड़कियों से गलत काम करवाती है। उन लोगों को इसके लिए बाहर भी लेकर जाया जाता है। बाल ग्राम में रहने वाली लड़कियों को वे फोन पर ब्लू फिल्में दिखाती है। साथ ही अपने फोन से लड़कियों की लड़कों से बातें भी कराई जाती है। वहीं जब इस बारे जिला बाल सुरक्षा अधिकारी हरप्रीत कौर से बात की गई तो उनका कहना है कि इस मामले की जांच जारी है। फिलहाल किसी भी लड़की ने सैक्सुअल हैरासमैंट जैसी घटना की पुष्टि नहीं की है। 

Vaneet