जालंधर में हाइवे पर इस हालत में मिली BMW कार, लोगों के उड़े होश

punjabkesari.in Sunday, Mar 10, 2024 - 11:08 AM (IST)

जालंधर : जालंधर से अभी अभी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां वडाला चौक से टी.वी. टावर की ओर मेन हाइवे पर किसी अज्ञात चालक ने फुटपाथ पर गाड़ी चढ़ा दी है। इसे लेकर राहगीर द्वारा सूचना दी गई है। वहीं गाड़ी का चालक मौके से फरार है। बताया जा रहा है कि बी.एम.डब्लू. गाड़ी यहां फुटपाथ पर चढ़ गई है।

इस दौरान गाड़ी ने फुटपाथ पर बने बिजली के खंभे को भी तोड़ दिया है। इसे देख लोगों को होश उड़ गए। 

यह भी पढ़ें:  घर से निकलने से पहले ट्रेन यात्री जरूर पढ़ें ये खबर, नहीं तो करना पड़ सकता है आज मुश्किलों का सामना

यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ है इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है और न ही इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई जानकारी मिली है। वहीं बी.एम.डब्लू. गाड़ी पर एंटी करप्शन और एल्डिको ग्रीन जालंधर का स्टीकर का स्टीकर लगा हुआ है। इस संबंध में जांच की जा रही है और चालक का पता लगाया जा रहा है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

News Editor

Kalash