पाकिस्तान से भारत में दाखिल हुई नाव, जांच में जुटी BSF

punjabkesari.in Thursday, Oct 24, 2024 - 12:07 PM (IST)

दोरांगला/दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया): विधानसभा हलका दीनानगर के अधीन आते पुलिस स्टेशन दोरांगला के अंतर्गत बी.एस.एफ. पोस्ट बी.ओ.पी. चक्करी के पास पाकिस्तान से भारत में एक पुरानी खस्ता हालत नाव दाखिल होने का समाचार सामने आया है। ड्यूटी पर तैनात जवानों द्वारा एक नाव को कब्जे में ले लिया गया है।   

एस.एच.ओ. दोरांगला दविंदर कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह घटना पुलिस स्टेशन दोरांगला के अधीन आती बी.एस.एफ. की पोस्ट चक्करी के पास की है। यहां बीते दिन 9 बजे के करीब किसानों के लिए गेट खोला गया था। इस दौरान किसानों से ड्यूटी निभा रहे बी.एस.एफ. के जवानों द्वारा दरिया के पास एक खस्ता हालत नाव देखी गई। इसका अंदर का रंग सफेद और बाहर से नीले रंग की थी। इसके चलके बी.एस.एफ. के जवानों द्वारा इस नाव को अपने कब्जे में लेकर उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया। इस विषय पर एस.एच.ओ. दविंदर कुमार का कहना है कि सूचना मिलने के बाद बाकी मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।     

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News