पंजाब में सनसनी: मोटर रिक्शा पर रखे बॉक्स बेड में मिला श''व, इलाके में दहशत

punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2026 - 02:40 PM (IST)

मंडी गोबिंदगढ़ (विपन भारद्वाज): मंडी गोबिंदगढ़ कोर्ट के पास मोटर रिक्शा में एक महिला की बॉडी बॉक्स बेड में ले जाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मंडी गोबिंदगढ़ कोर्ट के पास एक महिला की बॉडी बॉक्स बेड में मिलने की खबर सामने आई है। घटना की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, वहीं पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में कर लिया। 

शुरूआती जानकारी के मुताबिक, महिला की बॉडी बॉक्स बेड में मोटर रिक्शा में ले जाई जा रही थी। इसी बीच शक होने पर लोगों ने रिक्शा रोककर पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बॉक्स बेड की जांच की और उसमें से महिला की बॉडी बरामद की। 
     
पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए लोकल सिविल हॉस्पिटल के मुर्दाघर में भेज दिया है। मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि एक अन्य व्यक्ति के फरार होने की खबर है।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। महिला की मौत का कारण और पूरी घटना का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही होगा। पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News