मोगा में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश, 3 महिलाओं सहित 6 गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Feb 29, 2020 - 05:03 PM (IST)

मोगा (आजाद): मोगा पुलिस द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक हरमनबीर सिंह गिल के निर्देशों पर होटलों में देह व्यापार का धंधा करने वालों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत मोगा पुलिस द्वारा एक होटल में छापामारी करके होटल के मैनेजर सहित 6 को काबू किया है। जिनमें 3 महिलाएं शामिल हैं। जबकि होटल मालिक की गिरफ्तारी बाकी है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए इंस्पैक्टर भूपिन्द्र कौर ने बताया कि मोगा पुलिस को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी कि जी.टी. रोड पर स्थित एक होटल में देह व्यापार का धंधा चलता है, जिसे होटल मालिक रंजीत सिंह तथा मैनेजर दविन्द्र सिंह चला रहे हैं। जिस पर हमने पुलिस पार्टी सहित छापामारी करके वहां से 3 महिलाओं तथा होटल मैनेजर सहित 6 व्यक्तियों को काबू किया। जबकि रंजीत सिंह निवासी गांव भुट्टीवाला जो होटल का मालिक बताया जा रहा है, पुलिस के काबू नहीं आ पाया। उन्होंने यह भी बताया कि जानकारी मिलने पर अन्य होटलों पर भी छापामारी की जा सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News