इस होटल में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश, पुलिस ने छापा मार रंगे हाथों पकड़ा जोड़ा

punjabkesari.in Saturday, May 22, 2021 - 02:00 PM (IST)

भुलत्थ (राजिंदर, भूपेश): ए.ऐस.पी. अजय गांधी का नेतृत्व अधीन पुलिस पार्टी ने भुलत्थ शहर के एक होटल पर छापेमारी कर वहां से एक जोड़ो को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस दौरान होटल मालिक दो भाइयों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

इस बारे जानकारी देते हुए सब डिवीज़न भुलत्थ के ए.ऐस.पी. अजय गांधी ने बताया कि भुलत्थ शहर में करतारपुर रोड पर बने हुए एक होटल के बारे में बारे मुखबिर ख़ास की तरफ से सूचना मिली थी कि इस होटल में बाहर से आए जोड़ों से पैसे लेकर उनको कमरे देकर देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा है और आज भी होटल की बिलडिंग खुली है, यदि रेड की जाए तो इस बिलडिंग के कमरे से अवैध जोड़े मिल सकते हैं। जिस उपरांत जब इस होटल पर रेड की गई तो मौके पर एक जोडा पकड़ा गया। लड़की नाबालिग थी, जिसको परिवार हवाले कर दिया और लड़के राहुल निवासी अखाड़ा थाना भोगपुर जालंधर खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

ए.ऐस.पी. भुलत्थ ने बताया कि होटल मालिक दो भाइयों जर्नैल सिंह और मेजर सिंह ख़िलाफ़ भी थाना भुलत्थ में अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा होटल भी सील किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News