बॉलीवुड एक्ट्रैस सुरवीन चावला केस की अगली सुनवाई 11 को

punjabkesari.in Thursday, Jun 07, 2018 - 05:29 PM (IST)

होशियारपुर (अमरेन्द्र):धोखाधड़ी के मामले पर बॉलीवुड अदाकारा एक्ट्रैस सुरवीन चावला के केस की अगली सुनवाई 11 जून को होगी।

उल्लेखनीय है कि सुरवीन चावला ,उनके पति अक्षय ठक्कर व भाई मनविन्द्र चावला पर थाना सिटी पुलिस में 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज है।  अग्रिम जमानत को लेकर वीरवार को जिला व सैशन जज सुनील कुमार अरोड़ा की अदालत में सुनवाई हुई।  अदालत ने इस बहुचर्चित मामले की अगली सुनवाई 11 जून को तय की है। 
 

Punjab Kesari