Breaking: PCA स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां Alert

punjabkesari.in Monday, Aug 31, 2026 - 03:07 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब में एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और मोहाली स्थित PCA क्रिकेट स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। धमकी भरा ई-मेल सामने आने के बाद मुख्यमंत्री से जुड़े स्थानों और PCA स्टेडियम समेत कई अहम जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 10:20 मिनट पर मुख्यमंत्री कार्यालय की ई-मेल आईडी पर धमकी भरा मेल भेजा गया। मेल में 13 सितंबर तक PCA स्टेडियम में क्रिकेट मैच देखने न जाने की धमकी दी गई है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। धमकी मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें अलग-अलग स्थानों पर पहुंचीं और तलाशी अभियान चलाया। PCA स्टेडियम और मुख्यमंत्री से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है।

बताया जा रहा है कि मोहाली में PCA स्टेडियम में हाल ही में पंजाब सरकार की ओर से IPL की तर्ज पर आयोजित शेरे पंजाब क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ है। ऐसे में धमकी भरे ई-मेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल के स्रोत की जांच कर रही हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini