थ्रैशर की चपेट में आने से मजदूर के दोनों हाथ कटे

punjabkesari.in Monday, Apr 23, 2018 - 09:41 AM (IST)

होशियारपुर (अमरेन्द्र): मेहटियाना थाने के अधीन आते गांव हरखोवाल में रविवार सुबह 30 वर्षीय मजदूर लेखराज पुत्र किशन राम निवासी पुरखोवाल के दोनों ही हाथ थ्रैशर की चपेट में आने से कट गए। लहूलुहान अवस्था में घायल लेखराज को किसान व गांव के लोगों ने तुरन्त उसके परिजनों को सूचित कर ईलाज के लिए एंबुलैंस 108 की मदद से सिविल अस्पताल होशियारपुर पहुंचा दिया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों के अनुसार घायल लेखराज को मरहम-पट्टी कर इलाज शुरू कर दिया गया है। फिलहाल हालत स्थिर है लेकिन उसे लुधियाना या पी.जी.आई. रैफर करना पड़ सकता है।


सिविल अस्पताल में दोनों ही हाथों के कट जाने से लाचार लेखराज के बड़े भाई सोमराज व चाचा श्रीचंद ने बताया कि रविवार सुबह लेखराज हरखोवाल गांव में गेहूं के खेत में कटाई के बाद गेहूं के झाड़ को थ्रैशर में डाल रहा था। इसी दौरान अचानक उसके दोनों ही हाथ मशीन में आने से कट गए। मौके पर मौजूद मजदूरों व किसानों ने तत्काल ही थ्रैशर को बंद कर उसे ईलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया।

Sonia Goswami