दर्दनाक हादसा : बेकाबू टिप्पर ने ढाया कहर, युवक की मौ/त

punjabkesari.in Saturday, Jun 22, 2024 - 11:57 AM (IST)

दसूहा : दसूहा के कस्बा ऊंची बस्सी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें नेशनल हाईवे पर पठानकोट की तरफ से आ रहा एक तेज रफ्तार टिप्पर दुकानों में घुस गया। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल ले जाया गया पर उसकी मौत हो गई। 

PunjabKesari

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊंची बस्सी के पास एक टिप्पर नंबर जेके 19ए 5531, जो जम्मू से दिल्ली की ओर जा रहा था वह बेकाबू होकर दुकानों में घुस गया। इस कारण गुरपाल सिंह (29) पुत्र गुलजार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। दसूहा अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के शव को दसूहा के सरकारी अस्पताल रखा गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।   

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News