''अमन मुड़ आ पुत्त ओए!'' पैरोल पूरी करके वापस जेल गए युवक की मौ''त, बिलख-बिलख कर रो रही मां
punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2026 - 04:27 PM (IST)
होशियारपुर (अमरीक) : होशियारपुर जेल में पैरोल खत्म होने के बाद वापस गए एक युवक की आज सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान अमन लोई के रूप में हुई है। मृतक के पिता मनजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अमन 56 दिन की पैरोल पूरी करके कल शाम करीब 6 बजे जेल लौटा था।

वह पूरी तरह से स्वस्थ था, लेकिन आज सुबह जेल प्रशासन से फोन आया कि अमन की तबीयत खराब है और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब वह सिविल अस्पताल पहुंचे तो उसके बेटे का शव पड़ा था। उन्होंने कहा कि जो बच्चा कल घर से हंसता-खेलता हुआ निकला था, उसकी अचानक मौत कैसे हो सकती है?
मृतक के माता-पिता ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस मौत के पीछे कोई गहरी साजिश या लापरवाही हो सकती है। उन्होंने मांग की है कि मामले की हाई लेवल निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि सच सामने आ सके। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत का असली कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

