लोहंड खड्ड में नहाते समय बहे युवक का शव बरामद, चेतावनी बोर्ड के बावजूद अनदेखी कर रहे लोग

punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2026 - 04:42 PM (IST)

रूपनगर/कीरतपुर साहिब (विजय): गत 17 जून को लोहंड खड्ड में नहाते समय तेज बहाव में बहे हरियाणा के करनाल निवासी 23 वर्षीय युवक जशनप्रीत सिंह का शव आज सतलुज नदी से बरामद कर लिया गया। थाना श्री कीरतपुर साहिब की पुलिस ने शव को बूंगा साहिब सराय पत्तन पुल के पास से ढूंढ निकाला और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दुखद हादसे के साथ ही इस महीने लोहंड खड्ड में डूबने से मरने वाले युवकों की संख्या तीन हो गई है।

PunjabKesari

बार-बार होने वाली इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने खड्ड के पास एक चेतावनी बोर्ड भी लगाया है, जिस पर स्पष्ट लिखा है कि यहां पहले भी कई मौतें हो चुकी हैं। इसके अतिरिक्त प्रशासन अब इस खतरनाक रास्ते को बंद करने के लिए कांटेदार तार लगाने की तैयारी कर रहा है, जिसके लिए लोहे के एंगल पहले ही लगाए जा चुके हैं। हालांकि, प्रशासन की इस मुस्तैदी के बावजूद रविवार को कई बाहरी राज्यों से आए पर्यटक इस चेतावनी की अनदेखी कर पानी में नहाते हुए देखे गए।

PunjabKesari

थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि पुलिस टीमें दिन में कई बार वहाँ का दौरा कर लोगों को हटा रही हैं और उल्लंघन करने वालों के वाहनों के चालान भी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगले एक-दो दिनों में कांटेदार तार का काम पूरा कर लिया जाएगा ताकि लोगों की आवाजाही को पूरी तरह रोका जा सके। शव के संबंध में उन्होंने कहा कि यदि परिजन पोस्टमार्टम नहीं चाहते, तो जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News