काम से लौट रहे युवक के साथ घटा दर्दनाक हादसा, माता-पिता के इकलौते बेटे की मौ/त

punjabkesari.in Sunday, Apr 07, 2024 - 12:16 PM (IST)

लहरागागा : बीती रात हरियाणा के टोहना के पास भाखड़ा नहर में लहरागागा के एक युवक की कार गिरने से दर्दनाक मौत का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार लहरागागा के वार्ड नंबर 4 निवासी हरबंस सिंह का इकलौता बेटा गगनदीप सिंह हरियाणा के टोहाना में अपना कारोबार करता था।

बीती रात जब वह अपनी कार में जा रहा था तो कार अचानक अनियंत्रित होकर भाखड़ा नहर में जा गिरी बताया जाता है कि इस घटना की जानकारी होते ही स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत कर कार को नहर से बाहर निकाला और कुछ दूरी पर जाने पर गगनदीप सिंह का शव भी मिल गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

News Editor

Kalash