अमृतसर के गेस्ट हाउस में मिला लड़के-लड़की का शव

punjabkesari.in Saturday, Mar 24, 2018 - 10:19 PM (IST)

अमृतसर(सुमित खन्ना): यहां के महान सिंह गेट के अधीन पड़ती पक्की गली में सहज गेस्ट हाऊस में एक नौजवान और एक लड़की का शव बरामद हुअा है। दोनों मुजफ्फरनगर के बताए जा रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि दोनों बीते कुछ दिनों से गेस्ट हाऊस में बतौर पति -पत्नी रह रहे थे। घटना वाली जगह पर लड़के का शव पंखे के साथ लटके हुए मिला और लड़की का शव बैड पर गिरा हुअा था। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। 

Punjab Kesari