डेढ़ साल तक झूली प्यार की पींगे, होने लगी शादी तो दूल्हे ने कर दिया कांड

punjabkesari.in Tuesday, Jan 30, 2024 - 01:19 PM (IST)

अमृतसर : अमृतसर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी वाले दिन लड़का घर से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार लड़का और लड़की दोनों डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे, जिनकी शादी की तैयारियां भी हो चुकी थी। शाकी का पैलेस भी बुक हो चुका था पर शादी वाले दिन लड़का घर से फरार हो गया। इस दौरान लड़के के परिवार वालों ने लड़की वालों को बताया कि उनका लड़का लापता हो गया है और यह शादी कैंसिल कर दी जाए। इसके बाद लड़की के परिवार द्वारा हंगामा किया गया।  

इस दौरान शादी करने वाली लड़की ने कहा कि लड़के ने उसे शादी के झांसे में रखा है। पीड़िता ने बताया कि 6 महीने पहले भी लड़के ने शादी से इनकार किया था और उसने खुदकुशी करने की कोशिश भी की थी। इसके बाद लड़का शादी के लिए राजी हो गया। लड़की ने बताया कि लड़के के परिवार द्वारा शादी से एक दिन पहले सारी रस्में की गई थी और रिश्तेदार भी पहुंच चुके थे। इसके बाद उन्होंने शादी के दिन बताया कि लड़का लापता हो गया है। पीड़िता ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए और कहा कि लड़के और उसके परिवार ने उसे शादी के झांसे में रखा है। इसे लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और उसे इंसाफ दिया जाए।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash