लॉकडाउन में काम ना होने से परेशान नौजवान ने लगाया फंदा, 6 महीने पहले हुई थी शादी

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2020 - 07:50 PM (IST)

जालंधर (वरुण): गांव नागरा के पास शिवनगर में एक नौजवान ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर लेने का मामला सामने आया है। नौजवान की पहचान प्रिंस कुमार पुत्र जनक राज निवासी शिव नगर के रूप में हुई है, जिसने 6 महीने पहले ही शादी करवाई थी। थाना नंबर एक के इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शिव नगर में एक नौजवान ने खुदकुशी कर ली। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जांच शुरु कर दी है। 

काम ना होने के कारण परेशान रहता था प्रिंस
लड़के की मां रेखा रानी ने बताया कि प्रिंस का विवाह 6 महीने पहला ही हुआ था और उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। लॉकडाउन के चलते काम ना होने के कारण वह घर में ही रहता था, जिस कारण वह काफी परेशान था। उन्होंने बताया कि प्रिंस ने शाम को उन्हें चाय बनाने के लिए कहा था तो वह चाय बनाने लग गए। जब चाय उसके कमरे में देने के लिए गए तो देखा कि प्रिंस पंखे के साथ लटक रहा था। थाना नंबर एक की पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर अगली जांच शुरु कर दी है।
 

Mohit