कुत्तों की तरह लोगों को काटने वाला युवक अस्पताल से भागा, डॉक्टरों ने बांध रखा था बैड पर

punjabkesari.in Friday, Feb 07, 2020 - 10:49 AM (IST)

जालंधर: लोगों को काटने वाला लड़का पुलिस को चकमा देकर सिविल अस्पताल से हुआ फरार लोगों को काटने वाला 16 वर्षीय लड़का वीरवार को सिविल अस्पताल से फरार हो गया। जिसकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि बलवंत नगर की बैकसाइड पर एक 16 साल के लड़के ने करीब 6 लोगों को काट लिया था। जिसके बाद उसे थाना नं. 2 की पुलिस सिविल अस्पताल ले आई थी। वह किसी के काबू में नहीं आ रहा था, इसलिए उसे रस्सियों से बांधना पड़ा। जानकारी मिली है कि लड़का अस्पताल के स्टाफ और पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया।

जिक्रयोग्य है कि बुधवार शाम 6 बजे इस लड़के ने बलवंत नगर स्थित एक घर में घुस कर 72 वर्षीय महिला को अपने दांतों से काट दिया। महिला को बचाने के लिए जब पड़ोस की रहने वाली एक अन्य 80 वर्षीय महिला आई तो युवक ने उसे भी काट दिया। इसी तरह उसने तीन और लोगों को काटा। टैगोर अस्पताल के एम.डी. डा. बी.पी. महाजन का कहना है कि अस्पताल में बुधवार को सभी घायलों को फर्स्ट एड दी गई है। लड़के ने अपना नाम सुरिन्दर पुत्र ओमी बताया। लड़के को यह भी नहीं पता कि वह कहां का रहने वाला है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News