PUBG ने छीनी एक और जिंदगी, खेलते-खेलते कुएं में गिरा यह शख्स

punjabkesari.in Wednesday, Jul 24, 2019 - 05:46 PM (IST)

फतेहगढ़ साहिब: PUBG इस वक्त दुनिया का सबसे फेमस ऑनलाइन मल्टीप्लेयर गेम बन गया है और यह युवाओं के बीच तेजी से पॉप्युलर हो रहा है। खेलने वालों इस गेम की ऐसी लत लग जाती है कि कईं बार अपनी जान तक गवानी पड़ जाती है। कुछ ऐसा हुआ जिला फतेहगढ़ साहिब के गांव चरनाथल कलां में जहां पबजी खेलते समय 50 फीट गहरे कुएं में गिरने से युवक की मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार गत रात करीब 8:15 बजे दविन्दर  सिंह (24) पुत्र कुलवंत सिंह सैर करने के लिए घर से निकला था। लोगों का कहना है कि वह अपने फोन पर पबजी गेम खेल रहा था और उसका ध्यान भटक गया , जिस कारण वह कुएं में गिर गया।  

उसकी आवाजें सुनकर नज़दीकी लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह पानी में डूब गया। मृतक की लाश को स्थानीय पुलिस ने कुएं में से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।  

Vatika