प्रेमी ने PG में घुसकर प्रेमिका को पीटा, चलाई गोली

punjabkesari.in Thursday, Aug 01, 2019 - 10:12 AM (IST)

अमृतसर(संजीव): शराब के नशे में धुत्त प्रेमी ने जबरन पी.जी.में दाखिल हो अपनी स्टाफ नर्स दोस्त को पहले बुरी तरह पीटा और अन्य लड़कियों व पी.जी.के कर्मचारियों को इकट्ठा होते देख रिवाल्वर से गोली चला फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना सदर के इंचार्ज इंस्पैक्टर प्रेमपाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और पीड़ित युवती हरप्रीत कौर की शिकायत पर अमृतपाल सिंह निवासी रईआ के विरुद्ध हत्याप्रयास व आर्ज एक्ट के अधीन केस दर्ज कर लिया। पुलिस की एक विशेष टीम देर रात लड़के के घर रईआ पहुंची। जहां से उसे गिरफ्तार कर अमृतसर लाया गया। जिसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई 32 बोर की रिवाल्वर भी बरामद कर ली गई। 

यह कहना है थाना प्रभारी का: थाना सदर के इंचार्ज इंस्पैक्टर प्रेमपाल सिंह का कहना है कि दोनों युवक युवती में पिछले कई वर्षों से दोस्ती थी और वह अक्सर उसे मिलने के लिए आता था। गत देर रात्रि भी वह मिलने के लिए आया पर जब लड़की ने बाहर आने से इन्कार किया तो उसने अंदर दाखिल होकर गोली चला दी और भाग निकला। जिसके बाद पुलिस की एक स्पैशल टीम उसे देर रात गिरफ्तार करके लेकर आई। क्या मापदंडों पर उतरता है पी.जी.: जिस पी.जी. में लड़कियां रह रही है क्या वह मापदंडों के आधार पर बनाया गया है। क्या पी.जी. में लड़कियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम है। क्या पी.जी. के बाहर से उनके कमरों तक पहुंचने के रास्ते में कोईसुरक्षा कर्मचारी तैनात है? यह सुलगते सवाल पुलिस के लिए एक बड़ी जांच का विषय है। 

पुलिस के अनुसार यह है मामला 
हरप्रीत कौर की पिछले करीब &-4 वर्षों से अमृतपाल सिंह के साथ दोस्ती थी। हरप्रीत बाईपास स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में बतौर स्टाफ नर्स काम कर रही है और हरप्रीत रईआ में एक दूध की डेयरी चलाता है। गत देर रात अमृतपाल सिंह शराब के नशे में अमृतसर आया और हरप्रीत कौर को मिलने के लिए उसके पी.जी.के बाहर पहुंचा। जहां से उसने उसे फोन किया और बाहर आने को कहा। जब हरप्रीत कौर ने बाहर आने से इन्कार कर दिया तो वह जबरन उसके पी.जी.में दाखिल हो गया और कमरे के बाहर आते ही अमृतपाल ने पहले तो हरप्रीत को पीटा और फिर उसे मिलने के लिए बाहर आने पर दबाव बनाने लगा। शोर सुन कर पी.जी.में रह रही अन्य लड़कियां इक्ट्ठा होनी शुरू हो गई और जब पी.जी. कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए तो अमृतपाल ने अपनी डब्ब से रिवाल्वर निकाली और गोली दाग दी। गोली चलते ही पी.जी.में हड़कंप मच गया और मौके पाकर अमृतपाल वहां से फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी। 

लाइसैंस रद्द करने के बारे में भी लिखेगी पुलिस 
देर रात अमृतपाल द्वारा चलाई गई गोली की घटना से दहशत में आई पी.जी.की लड़कियों को देख पुलिस उसके लाइसैंस को भी रद्द करने के बारे में भी लिखेगी। आरोपी द्वारा नशे में गोली चलाई गई थी और अगर यह गोली किसी भी युवती को लग जाती तो इसमें नुक्सान हो सकता था। 

Vatika