आधी रात को घर में घुसकर लड़की को भगाने लगा लड़का, पिता की नींद खुली तो कर डाला कत्ल

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2020 - 04:42 PM (IST)

गोनियाना (गोरालाल): थाना नेहियांवाला अधीन पड़ते एक गांव में एक लड़की को भगाने की कोशिश के मामले को लेकर लड़की के पिता का कत्ल होन का मामला सामने आया है। जिसके बाद कातिल भागने में सफल हो गया। पुलिस ने मृतक के परिवारिक सदस्यों के ब्यानों पर 2 व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

जगमीत सिंह पुत्र भोला सिंह निवासी बलाहड़ महिमा ने पुलिस थाना नेहियांवाला में शिकायत दर्ज करवाई कि गत देर रात करीब दो व्यक्ति दीवार फांदकर उसके घर में दाखिल हुए जिन्होंने उनकी बहन की बाजू पकड़ कर अपने साथ लेकर जाने की कोशिश की। इस दौरान जगमीत सिंह व उसका पिता भोला सिंह बचाव के लिए आगे आए तो उन्होंने दोनो की मारपीट कर दी। 

इस दौरान हमलावरों ने मार देने की नीयत से जानलेवा हमला किया। उनके द्वारा किए इस हमले में उसके पिता भोला सिंह की मौत हो गई। जिसके बाद हमलावर फरार होने में सफल हो गए। जिसकी सूचना थाना नेहियांवाला पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बठिंडा भेज दिया और मृतक भोला सिंह के पुत्र जगमीत सिंह के ब्यानों पर दोनो हमलावरों हरप्रीत सिंह पुत्र पाला सिंह निवासी महिराज (रामपुरा) व सुरजीत सिंह पुत्र बलधीर सिंह निवासी बलाहड़ महिमा के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Vatika