गेस्ट हाउस में रंगरलियां मनाते लड़के-लड़कियां काबू

punjabkesari.in Monday, Mar 14, 2022 - 07:56 PM (IST)

जालंधर (सोनू):  जालंधर के राममंडी थाना क्षेत्र के अजीत विहार के निवासियों ने  लड़के-लड़िकयों को रंगरलियां मनाते हुए गिरफ्तार किया है।  क्षेत्रवासियों ने बताया कि गेस्ट हाउस को लेकर पहले भी कई बार पुलिस में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी के चलते आज यहां से 2 लड़के और 2 लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। लोगों का कहना है कि पुलिस 3 घंटे बाद दोपहर करीब एक बजे पहुंची।

PunjabKesari

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गेस्ट हाउस में पहले भी छापेमारी हो चुकी है। उस समय यहां लड़के-लड़कियां भी मिले थे, उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया लेकिन उसके बाद भी यहां काम चलता रहा। आज सुबह फिर 2 लड़के और 2 लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। यह गेस्ट हाउस एक ब्रिगेडियर का है और अब यहां एक ही लड़का था और उसका न मालिक और न ही मैनेजर है।

PunjabKesari

उधर राममंडी थाने के इंस्पेकटर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद जब वे मौके पर पहुंचे तो 2 लड़कियों और 2 लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया था। साथ ही यहां काम करने वाले एक अन्य लड़के को पूछताछ के लिए ले जाया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। यह पूछे जाने पर कि पुलिस देर से क्यों पहुंची, इंस्पेक्टर ने कहा कि शहर में कहीं और पुलिस की ड्यूटी थी जिससे थोड़ी देरी हुई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News