ढींडसा के नई पार्टी बनाने पर ब्रह्मपुरा का पहला बयान आया सामने, सुखबीर के बारे में कही ये बात

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2020 - 01:19 PM (IST)

चंडीगढ़: सुखदेव सिंह ढींडसा द्वारा नई पार्टी बनाए जाने के बाद अकाली दल टकसाली के प्रधान रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने ढींडसा गुट पर बड़े आरोप लगाए हैं। ब्रह्मपुरा का कहना है कि अकाली दल के नाम पर जो बातें सुखदेव ढींडसा कर रहे हैं वह नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि ढींडसा लोगों को सिर्फ और सिर्फ गुमराह कर रहे हैं। आरोप लगाते ब्रह्मपुरा ने कहा कि ढींडसा ने उनको धोखे में रखा है।

ब्रह्मपुरा ने कहा कि सुखबीर बादल को पार्टी से निकालने की बातें उन्होंने भी की थी परन्तु चुनाव कमीशन इन बातों को नहीं मानता है। अकाली दल का प्रधान सुखदेव ढींडसा नहीं बल्कि सुखबीर सिंह बादल ही है। ब्रह्मपुरा ने साफ किया कि वह ढींडसा गुट के साथ नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि अकाली दल टकसाली का गठन श्री अकाल तख्त साहब पर किया गया है, इसलिए टकसाली पार्टी को भंग नहीं किया जा सकता। उन्होंने पहले ही ढींडसा को न्योता दिया था कि वह अध्यक्षता संभाल लेें परन्तु ढींडसा ने उनकी बात नहीं मानी। ब्रह्मपुरा ने आरोप लगाते कहा कि ढींडसा अकाली दल में भी प्रधान बनना चाहते थे और उनको पता चला था कि ढींडसा अपने पुत्र परमिन्दर ढींडसा को मुख्यमंत्री बनाने के सपने देख रहे हैं। 

सेवा सिंह सेखवां और बीर दविन्दर सिंह की तरफ से ढींडसा गुट के साथ जाने पर ब्रह्मपुरा ने कहा इसका उनको बहुत बड़ा दुख है परन्तु अब भी वह अकेले नहीं हैं, सिर्फ दो नेता ही ढींडसा गुट के साथ गए हैं जबकि अभी भी सारी पार्टी उनके साथ है। ब्रह्मपुरा ने साफ किया कि बादल परिवार के खिलाफ उनका स्टैंड अभी भी वही है जो पहले था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News