Breaking: संगरूर दौरे पर पहुंचे CM मान ने लोगों को दिया बड़ा तोहफा

punjabkesari.in Friday, Sep 29, 2023 - 02:51 PM (IST)

संगरूर: पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान आज संगरूर दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने धूरी पहुंच कर ग्रामीण लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। जानकारी के अनुसार पहले चरण में 12 ग्रामीण लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया है। इस दौरान सी.एम. मान ने कहा कि नई लाइब्रेरी आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं और यहां पर 31 सीटों सहित वाईफाई, ऐ.सी. आदि उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी में हर तरह की किताबें रखी गई हैं। पुलिस में भर्ती के बारे में किताबें रखी गई हैं जिसके बारे में सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं। यहां पर भर्ती के लिए फार्म भी मिलेंगे।

सी.एम. मान ने आगे कहा कि महिलाओं को घर बैठे रोजगार मिलेगा। नौजवानों को नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं और आगे भी बांटे जाएंगे। अब नौजवानों को विदेश जाने की जरूरत नहीं है। गांव में लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिलेगा। आगे उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाएं, अध्यापकों की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान सी.एम. मान ने बिना नाम लिए सुखपाल खैहरा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनका ड्रग मामले में नाम आया उनका हिसाब तो होगा।

इस मौके पर सी.एम. मान ने पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि पहले कहते थे कि खजाने खाली हैं और कोई धारा लगाने से डरते थे। मैं कहता हूं कि नीयत साफ होनी चाहिए सब कुछ हो जाता है। सी.एम. मान ने आगे कहा कि पंजाब को खुशहाल बनाएंगे, हर गांव की समस्याएं हल करेंगे। गौरतलब है कि संगरूर जिले में कुल 28 लाइब्रेरी 8.4 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जाएंगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini