Breaking: जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी, वंदे भारत ट्रेन को लेकर आई बड़ी अपडेट

punjabkesari.in Saturday, Feb 10, 2024 - 07:46 PM (IST)

पंजाब डेस्क : अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर अहम खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार वंदे भारत ट्रेन का जालंधर कैंट के साथ-साथ अब जालंधर सिटी में भी रुकेगी यानी कि वंदे भारत ट्रेन को जालंधर सिटी का स्टाप मिला है। आपको बता दें कि इस ट्रेन से शहरवासियों को काफी सुविधा मिलेगी, क्योंकि यह ट्रेन तेज रफ्तार से लोगों को जल्दी दिल्ली पहुंचाएगी। यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी।

बता दें वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरूआत 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग के जरिए की थी। पंजाब से होकर चलने वाली यह पहली वंदे भारत ट्रेन है, जो जालंधर तथा लुधियाना दोनों मुख्य स्टेशनों पर रुकेगी। अमृतसर से यह गाड़ी सुबह 8.30 बजे चलकर 9.26 पर जालंधर कैंट तथा 10.16 पर लुधियाना, 11.34 पर अंबाला और दोपहर 1.50 पर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इसी  ये  बड़ी अपडेट अनुसार अब ये ट्रेन जालंधर सिटी में भी रुकेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

News Editor

Kamini