Breaking : पंजाब में बडी वारदात,  AAP नेता की गोलियां मार कर हत्या

punjabkesari.in Monday, Sep 09, 2024 - 07:43 PM (IST)

खन्ना : इस समय की बड़ी खबर खन्ना से सामने आ रही है, जहां पर एक आम आदमी पार्टी से जुड़े नेता की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई है। जानकारी अनुसार घटना खन्ना के गांव इकलाहा की बताई जा रही है, जहां पर खेत से वापस लौट रहे आप नेता त्रिलोचन सिंह की कुछ हमलावरों ने गोलियां मार कर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि त्रिलचोन सिंह आज अपने खेत गया हुआ था, जहां से लौटते वक्त कुछ हमलावरों ने उसकी गोलियां मारकर मौत हत्या कर दी। 

जानकारी अनुसार त्रिलोचन सिंह जोकि आम आदमी पार्टी से जुड़ा हुआ था, खेतों से लौटते वक्त हमलावरों ने उसे घेर लिया और गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। घटना के बाद त्रिलोचन सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृतक करार दे दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक त्रिलोचन सिंह के परिवार ने किसी पर आशंका नहीं जताई है लेकिन फिर भी वह मामले की जांच कर रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News