Breaking News : पंजाब के इस जिले में चली गोली

punjabkesari.in Thursday, Oct 06, 2022 - 11:15 AM (IST)

लुधियाना : थाना कूमकलां के गांव भमां में गोली चलने का समाचार प्राप्त हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में एक युवक घायल हो गया है। घायल युवक की पहचान लखविंदर सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार गांव भमां में कुछ युवकों में किसी बात को लेकर तकरार हो गई। इसी तकरार में वहां गोली चल गई जिसमें लखविंदर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गोली उसके टखने पर लगी है। उसे घायल अवस्था में तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना कूमकलां की पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Sunita sarangal