Breaking News: आम आदमी पार्टी को लग सकता है एक और बड़ा झटका

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2024 - 02:46 PM (IST)

पंजाब डेस्क: लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को एक और बड़ा झटका लग सकता है। चर्चा चल रही है कि अबोहर से 2022 में  पंजाब विधानसभा के लिए चुनाव लड़ने वाले दीप कंबोज आम आदमी पार्टी छोड़ सकते हैं। इस संबंध में उन्होंने फेस बुक पर एक पोस्ट डाली है। आपको बता दें कि उन्होंने अबोहर से सुनील जाखड़ के सामने विधानसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट की है जिसमें उन्होंने अपने विचार प्रकट किए हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के चलते पार्टियों में दल-बदल का दौर जारी है। कई नेता अपनी पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी का हाथ थाम रहे हैं। बता दे किं जालंधर में इससे पहले सुशली रिंकू ने भी आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

News Editor

Urmila