Breaking News: खेल जगत को बड़ा सदमा, International Player का हुआ निधन

punjabkesari.in Sunday, Aug 18, 2024 - 03:39 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब से बड़ी दुखद खबर सामने आई है। खेल जगत को बड़ा सदमा लगा है। अंतरराष्ट्रीय बेसबॉल खिलाड़ी और सॉफ्टबॉल खिलाड़ी सिमरत सिंह गिल का निधन हो गया है। उनके निधन से पूरे खेल जगत में शोक की लहर है। गिल की आयु 28 वर्ष थी।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार खिलाड़ी सिमरत सिंह गिल काफी दिनों से बीमार चल रहा था। आपको बता दें कि  सिमरत गिल सात बार ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पोजीशन होल्डर और छह बार नेशनल स्कूल पोजीशन होल्डर थे।  गिल ने 2015 में ईरान की राजधानी तेहरान में आयोजित प्रेसिडेंशियल बेसबॉल कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और स्वर्ण पदक जीता था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News