Breaking News : पुलिस के हाथ लगा बड़ा Terrorist

punjabkesari.in Monday, Jan 09, 2023 - 02:40 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब पुलिस के सूत्रों से एक बड़ी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र ए.टी.एस. ने आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा को गिरफ्तार कर लिया है। आतंकवादी रिंदा के साथी सोनू खत्री को भी काबू कर लिया गया है। रिंदा सरहद पार से देश में तस्करी करता था और हथियार भी सप्लाई करता था।

जिक्रयोग्य है कि पाकिस्तान से पहले हरविंदर रिंदा की मौत की खबर सामने आई थी। जानकारी के अनुसार काला चौकी बिकरोली ठाने महाराष्ट्र ए.टी.एस., नवीं मुंबई यूनिट और पंजाब पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया था। बताया जा रहा कि आतंकवादी रिंदा पंजाब छोड़ महराष्ट्र में शिफ्ट हो गया था और बाद में पाकिस्तान होने की खबरें सामने आई थीं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Urmila