Breaking News: शराब फैक्टरी बंद करने का मामला, पंजाब पुलिस के सीनियर कांस्टेबल की मौत

punjabkesari.in Sunday, Dec 18, 2022 - 03:18 PM (IST)

फिरोजपुर: जीरा में शराब फैक्टरी के आगे किसानों का धरना जारी है। इस दौरान एक दुखद खबर सामने आई है। पंजाब पुलिस के सीनियर कांस्टेबल हरतेक सिंह की ड्यूटी दौरान मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार दिल का दौरा पड़ने से कांस्टेबल की मौत हुई है। 

गौरतलब है कि सुबह से फिरोजपुर के गांव मंसूरवाल कलां में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। प्रदर्शनकारी अपनी जिद पर अड़े हुए हैं जब तक फैक्टरी बंद नहीं होती तब तक धरना नहीं उठाया जाएगा वहां भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस द्वारा धरने को खदेड़ा गया। प्रदर्शनकारियों द्वारा हाईवे जाम करने की कोशिश भी की गई। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी महिलाएं और किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया। 

उधर, जीरा में एक्शन के बाद पुलिस का बयान सामने आया है। एस.एस.पी. का कहना है कि उन्हें हाईकोर्ट ने आदेश जारी किए हैं। कानून के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है। 2000 के करीब पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं।  पुलिस का रास्ता रोकने वालों को हिरासत में लिया गया है। एस.एस.पी. ने प्रदर्शनकारियों को कहा कि  फैक्टरी से 300 मीटर की दूरी पर धरना लगाएं, वे उनकी मदद करने के लिए तैयार हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News