Breaking News: रेड करने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, सीनियर कांस्टेबल की मौ\त

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2024 - 12:37 PM (IST)

मुकेरियां (पंडित वरिंदर): पंजाब के मुकेरियां से बड़ी खबर सामने आई है। मुकेरियां में सी.आई.ए. टीम पर फायरिंग हुई है। हमलेदौरान एक सीनियर कांस्टेबल अमृतपाल सिंह को गोली लगी। बताया जा रहा है कि गोली सीने में लगी है। उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें :  Sidhu Moosewala के पिता के घर गूंजी किलकारी, दुनिया में आया “छोटा मूसेवाला”

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव: कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में इस सांसद का नाम सबसे ऊपर

बता दें कि होशियारपुर की सी.आई.ए. टीम मुकेरियां के गांव मंसूरपुर में रेड करने गई थी। नाजायज हथियारों को लेकर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके चलते पुलिस राणा मंसूरपुरिया को पकड़ने पहुंची थी। इस दौरान सी.आई.ए. स्टाफ पर हमला किया गया। पुलिस पर फायरिंग की गई और एक गोली पुलिस कर्मी को लगी जिसकी मौत हो गई। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

 

 

News Editor

Urmila