Breaking News: DSP दलबीर सिंह की हत्या का खुला राज, इसने मारी थी गोली

punjabkesari.in Wednesday, Jan 03, 2024 - 07:53 PM (IST)

पंजाब डेस्क: अर्जुन अवार्डी डी.एस.पी. दलबीर सिंह की हत्या मामले पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डी.एस.पी. के हत्यारे ऑटो चालक को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि जिस ऑटो में डी.एसपी. दलबीर सिंह बैठ कर निकला था उसी ऑटो ड्राइवर ने वारदात को अंजाम दिया है। उसी ने डी.एस.पी. के सिर में गोली मारी। पुलिस ने आज सुबह आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है। आरोपी जिला देहात पुलिस के इलाके लांबड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है।

सूत्रों से ये भी जानकारी मिली है कि आरोपी ऑटो चालक ने इस दौरान वर्कशाप चौक के पास ही स्थित मामे के ढाबे से शराब पी थी। शराब पीने के दौरान डीएसपी द्वारा ऑटो चालक को गालियां निकालने पर वह गुस्से में आ गाय और उसने डीएसपी को मौत के घाट उतार दिया। इससे पहले  डीएसपी दलबीर सिंह ने ऑटो चालक पर पिस्टल भी तानी थी। डीएसपी की पिस्टल से ही ऑटो चालक ने उसके सिर पर गोली मारकर उसकी हत्या की थी।

पुलिस ने गहराई से जांच करते हुए सी.सी.टी.वी. को खंगाला तो वर्कशाप चौक में लगे कैमरे में आरोपी कैद हुआ था। पुलिस सी.सी.टी.वी. फुटेज देखने के बाद हरकत में आई और जांच तेज कर दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जल्द ही पुलिस कमिश्नर इस उक्त मामले को लेकर प्रेसवार्ता करेंगे। बता दें कि मृतक दलबीर सिंह का कल पोस्टमार्टम के बाद संस्कार कर दिया गया था।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. अकुंर गुप्ता ने मामे के ढाबे पर रेड करते हुए वहां अवैध रूप से पिलाई जा रही शराब को लेकर ढाबे के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया था और वहां मौके पर शराब पी रहे लोगों को भी एक्साइज एक्ट के तहत नामजद किया था। यह मामला थाना डिवीजन नंबर 2 में दर्ज किया गया था। 

 बता दें 31 दिसंबर को डी.एस.पी. दलबीर सिंह अपने 3 दोस्तों के साथ नए साल की पार्टी के लिए निकले थे। इसके बाद दोस्तों ने उन्हें बस स्टैंड के पास छोड़ दिया और फिर उनका कोई सुराग नहीं लगा। दोस्त रंजीत सिंह ने बताया था कि उन्हें सुबह डी.एस.पी. का खून से लथपथ शव मिलने की जानकारी मिली। शव जिस इलाके से मिला था वह रास्ता उनके घर की ओर नहीं जाता है। इसके अलावा जब उनका शव मिला तो उनके पास उनकी पिस्टल भी नहीं थी। शव के पास गोली के खोल मिले थे। मृतक डी.एस.पी. दलबीर सिंह के सिर के पिछली तरफ किसी चोट का निशान था और वहां से काफी खून भी निकल रहा था।

वहीं डी.एस.पी. दलबीर सिंह के की मौत के बाद डी.सी.पी. हरविंदर सिंह ने हैरानीजनक खुलासे किए थे। मृतक डी.एस.पी. के रिश्तेदार बलजीत के बयानों के आधार कार्रवाई शुरू की गई जिसके चलते पुलिस ने पर्चा दर्ज किया था।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News