Breaking News: राजोआना ने भूख हड़ताल की खत्म

punjabkesari.in Friday, Dec 08, 2023 - 11:59 AM (IST)

पटियाला: श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, श्री तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह और एस.जी.पी.सी. प्रधान हरजिंदर सिंह धामी से मुलाकात के बाद बलवंत सिंह राजोआना ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। इस बारे में जानकारी देते हुए एस.जी.पी.सी. प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि राजोआना श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश पर हड़ताल पर गए हैं।

इसके साथ ही राजोआना ने कहा है कि वे अब और इंतजार नहीं कर सकते और उनके मामले में जल्द से जल्द फैसला आना चाहिए। राजोआना ने साफ कहा है कि अगर उन्हें फांसी होनी है तो दे दो, अगर नहीं देनी तो उनकी सजा को उम्रकैद में बदल दिया जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila