Breaking News: विजिलेंस ने STF इंचार्ज को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Nov 22, 2023 - 03:08 PM (IST)

पंजाब डेस्क: बरनाला से एक बड़ी खबर सामने आई है। विजिलेंस ने  एस.टी.एफ. के इंचार्ज व ए.एस.आई. सतविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। ए.एस.आई. सतविंदर सिंह पर 1 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। विजिलेंस ने उक्त मामले में सतविंदर सिंह को अदालत में पेश किया। अदालत ने ए.एस.आई. सतविंदर सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। गौरतलब है कि स्पेशल टास्क फोर्स पंजाब में नशे के खिलाफ बनाई गई है।

जानकारी के अनुसार रमनदीप सिंह पुत्र प्रकाश सिंह निवासी बरनाला की ओर से एंटी करप्शन लाइन पर शिकायत की गई थी कि उसके भतीजा पर हेरोइन को लेकर पर्चा दर्ज किया गया था। हेरोइन केस मामले में उसका नाम निकलवाने के लिए ए.एस.आई. ने 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत लेने का मामला जब विजिलेंस के पास पहुंचा तब विजिलेंस द्वारा एक्शन लेते हुए ए.एस.आई. सतविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि सतविंदर सिंह थाना बरनाला में  ए.एस.आई. की पोस्ट पर तैनात है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila